शादी का झांसा देकर महिला ने बुजुर्ग से हड़पे 80 लाख रुपये  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। तलाकशुदा 61 वर्षीय पेंशनर को शादी का झांसा देकर एक महिला ने 80 लाख रुपये हड़प लिए। बुजुर्ग ने महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बुजुर्ग ने बताया कि वो तलाकशुदा हैं। सितंबर 2021 में सरकारी नौकरी से रिटायर होने पर उन्होंने शादी का विज्ञापन दिया। इसके बाद निशा पुंडीर उर्फ प्रीति रावत निवासी देहरादून ने संपर्क किया। उसने खुद को भी तलाकशुदा बताया और शादी पर हामी भर दी। कुछ दिन बाद महिला ने मिलने के लिए बुलाया। महिला ने बताया, वो प्रॉपर्टी में निवेश करती है। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग से 20 लाख रुपये मांगे। बुजुर्ग को विश्वास में लेने के लिए कुछ दिन बाद 18.50 लाख रुपये लौटा दिए। इसके बाद दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक 70 लाख रुपये लिए। मई 2022 में दोबारा दस लाख रुपये मांगे, जो बुजुर्ग ने दे दिए। इसके बाद दबाव डालने पर शादी की तारीख पांच अक्तूबर 2022 तय की गई। शादी एक मंदिर में होनी थी। शादी के दिन महिला नहीं पहुंची। तो बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को तहरीर दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news Woman extorted Rs 80 lakh from an elderly man on the pretext of marriage

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More