मेहंदी समारोह के दौरान युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली से महिला घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।यहां एक मेहंदी समारोह के दौरान युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली महिला के पैर में लगने से महिला घायल। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब साढ़े 11बजे देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरूग्राम की है। गढ़वाली कॉलोनी निवासी कमल कुमार यादव के घर शादी से पहले मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में उनके परिचित लक्ष्मण सिंह नेगी सहित कई लोग नाच-गा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मण नेगी ने अपनी कमर में लाइसेंसी पिस्टल लगा रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

नाचते समय अचानक पिस्टल से फायर हो गया और गोली कमल कुमार यादव की साली नीलिमा के पैर में जा लगी। परिजन उन्हें तुरंत कोरोनेशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण नेगी को हिरासत में ले लिया और पिस्टल जब्त कर ली। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

गोली चलने की आवाज से समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। वहां छोटे बच्चे भी मौजूद थे।राहत की बात यह रही कि पिस्टल नीचे की ओर थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

प्रारंभिक जांच में मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिस्टल पहले से लोड थी और नाचते समय झटका लगने से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman was injured when a bullet suddenly fired from a young man's licensed pistol during a mehndi ceremony dehradun news hitting her leg uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गोली पैर में लगने से महिला घायल देहरादून न्यूज मेहंदी समारोह के दौरान युवक की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More