बाजपुर विधायक के भाई पर भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए महिला बैठी भूख हड़ताल पर  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधामसिंह नगर

बाजपुर। गदरपुर विधायक के भाई अमर पांडे पर जालसाजी के तहत कृषि भूमि हड़पने के आरोप लगाते हुए ग्राम बिचपुरी की बुजुर्ग एवं विधवा महिला परमजीत कौर पत्नी स्व. दलविंदर सिंह एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठकर न्याय की मांग की। 

पीड़ित महिला परमजीत कौर ने बताया 2019 में गदरपुर के वर्तमान विधायक के भाई अमर पांडे ने धोखाधड़ी से मेरी कृषि भूमि डीड लीज अपने नाम पर करा ली। न्याय की मांग को लेकर 4 वर्षों से डीएम एडीएम एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रही हूं लेकिन कोई भी अधिकारी मेरी सुन नहीं ले रहा है। उसके भाई द्वारा मेरे घर पर आकर हमको डराया धमकाया जाता है। मेरी जमीन पर जबरन जोतकर कब्जा करने का प्रयास कई बार कर चुका है। मैं विधवा महिला हूं। अधिकारियों के चक्कर काटते हुए मैं थक चुकी हूं लेकिन अधिकारियों द्वारा मेरी सुनवाई नहीं की जा रही है। मजबूर होकर मुझे आज फिर एसडीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। मेरे घर में मेरी जवान पुत्री है। उसके साथ भी कई बार बदतमीजी किये जाने के साथ ही मेरी जान व मेरे परिवार को खतरा बना हुआ है। पीड़ित परमजीत कौर ने एसडीएम आरसी तिवारी से न्याय की मांग करते हुए धरने व भूख हड़ताल पर बैठी थीं। तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने एसडीएम कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठी परमजीत कौर से वार्ता कर कार्यवाही का आश्वासन दिया जिस पर बड़ी मुश्किल से पीड़ित महिला ने बात को माना। उन्होंने पीड़ित महिला को सोमवार को साक्ष्यों के साथ उन्होंने बुलाया है। जिस पर साक्ष्यों की जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं अमर पांडे ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा महिला परमजीत कौर व उसके पुत्र ने खुद भूमि लीज पर सहमति के अनुसार कराई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes US nagar news Uttrakhand news Woman sits on hunger strike accusing Bajpur MLA's brother of land grab

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More