रुद्रपुर में एक घर पर मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका पर पुलिस ने पति को लिया हिरासत में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। घटना दुर्गा कॉलोनी की है, जहां 25 वर्षीय महिला मधु का शव घर के अंदर पड़ा मिला। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने उसके पति अनिल को हिरासत में ले लिया है। दोनों ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी मधु और अनिल रुद्रपुर के एक मंदिर में शादी के बाद कॉलोनी की गली नंबर तीन में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों सिडकुल में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद घर से मधु की चीखने की आवाजें आने लगीं। जब पड़ोस में रहने वाली मधु की मुंहबोली भाभी विमला वहां पहुंची, तो उसने मधु को बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा देखा जबकि अनिल मौके से गायब था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

विमला ने तुरंत मोहल्ले के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मधु के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे गला दबाने या दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति का हैरान कर देने वाला जवाब
मृतका के मुंह बोले भाई अंकित ने बताया कि जब उसने अनिल को फोन कर मधु की मौत की जानकारी दी, तो अनिल ने कहा — “मर गई है तो क्या करूं, लाश कबाड़ में फेंक दो।” इस बात से हर कोई हैरान रह गया। घटना के बाद अनिल ने अपनी मां को भी फोन कर कहा कि “मधु मर गई है, जल्दी आ जाओ।”

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

मधु को पहले से थी हत्या की आशंका
मधु की मुंहबोली भाभी विमला ने बताया कि मधु ने सुबह 8:34 बजे उसे कॉल कर कहा था कि अनिल का किसी और युवती से संबंध है और वह उससे झगड़ रहा है। मधु ने यह भी कहा था कि “वह मुझे मार देगा।” विमला के अनुसार, उसने दोनों का झगड़ा शांत करवाया था, लेकिन कुछ ही देर बाद मधु मृत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला गला दबाकर या तकिये से मुंह दबाकर हत्या का लग रहा है। डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा, जिसके बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मौके से महिला की डायरी और कुछ निजी सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है।

पति नकार रहा है हत्या का आरोप
फिलहाल आरोपी पति अनिल पुलिस हिरासत में है और पूछताछ जारी है। उसने स्वीकार किया कि झगड़े के दौरान उसने मधु से मारपीट की थी, लेकिन हत्या करने से इनकार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a house in Rudrapur Dead body of a woman found Dead body of a woman found in a house in Rudrapur husband detained murder news police detained the husband on suspicion of murder rudrapur news suspicion of murder udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज पति हिरासत में मर्डर न्यूज महिला की मिली लाश रुद्रपुर का एक घर रुद्रपुर न्यूज हत्या की आशंका

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More