हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र में गैस प्लांट के पीछे नाले में मिला महिला का शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र गैस प्लांट के पीछे नाले में 32 वर्षीय महिला का शव मिलने से यहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने लाश को नाले से निकलवाया। लाश की पहचान नहीं हो पाई है। शव का मुंह नाले के अंदर की तरफ था और उसकी कमर पर रेत से भरा प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस प्लांट चैकी के पीछे पुलिसकर्मियों के आवास बने हुए हैं। वहां से कुछ ही दूरी पर एक नाला है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। चैकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। महिला की कमर के ऊपर रेत से भरा प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। मुंह नाले में अंदर की तरफ था। शव के पास ही एक पर्स मिला जिसमें से एक मोबाइल और एक कार्ड बरामद हुआ है। मोबाइल गीला होने के कारण बंद है। वहींकार्ड किसी कंपनी का प्रतीत हो रहा है लेकिन उस पर किसी का नाम नहीं लिखा है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सदर बीएस चैहान, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पर किसी तरह के निशान नहीं हैं। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने जल्द इस पूरे मामले की स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news Woman's body found in drain behind gas plant in Haridwar industrial area

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More