जंगल में मिला महिला का शव, पुलिस ने शक के आधार पर पति को लिया हिरासत में   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के हल्दुखाता में मालन नदी के जंगल में एक महिला का शव मिला है। महिला के शरीर में काफी चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही महिला के पति को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एएसपी जया बलूनी ने बताया कि हल्दुखाता निवासी रूबी का कल पति के साथ झगड़ा हुआ था और वह घर से चली गई थी। आज बुधवार शाम को उसका शव मालन नदी के जंगल में मिला। मृतक रूबी देवी का विवाह 10 वर्ष पूर्व लालढांग निवासी टिंकू पुत्र जय सिंह से हुआ था। विवाह के बाद से वह अपने पति के साथ मायके हल्दुखाता में रहती थी। उसका पति मजदूरी कर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ-साथ अपनी सास का भी भरण पोषण करता था। मृतक महिला के दो लड़के एक 6 साल व दूसरा 4 का है। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि कल मंगलवार को सुबह से ही महिला का पति टिंकू शराब के नशे में था और उसने अपनी पत्नी के साथ घर पर मारपीट की। दोपहर के समय घर पर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर स्वयं मरने के लिए मालन नदी के जंगलों में निकल गया। पत्नी भी पीछे-पीछे पति को देखने के लिए निकल गई। लेकिन किसको पता था कि जो स्वयं मरने निकला था वह अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार देगा। घटना के बाद युवक वापस अपने दोस्तों के साथ निकल गया और देर शाम को घर पर आकर कहने लगा कि वह नदी की तरफ गई थी और लापता हो गई। मृतक महिला की मा कमलेश देवी लगभग रात 11:00 बजे कलालघाटी पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी दिन से गायब है। जिस पर पुलिस ने बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ में मालन नदी के जंगलों में महिला की खोजबीन की। तीन बजे के लगभग महिला का शव मालन नदी के जंगलों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टा यही लग रहा है कि उसको गला दबा कर मार गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kotdwara news police took husband into custody on suspicion Uttrakhand news Woman's body found in the forest

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More