नशामुक्ति की मिशाल कायम कर रही गिरगांव मुनस्यारी की महिलाएं, शराब के बहिष्कार के साथ सात परिवारों में सम्पन्न हुए सांस्कृतिक आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। नशामुक्ति की ओर तेजी से बढ़ रहे मुनस्यारी के गिरगांव में बीते सप्ताह हुए देवी देवताओं के पूजा पाठ एवं नामकरण संस्कार में पहली बार सात परिवारों ने शराब सहित किसी भी प्रकार के नशे का प्रचलन नहीं करके एक मिशाल कायम की है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने इन पांच परिवारों को सम्मानित करने की घोषणा की। अभियान के दौरान महिलाओं के छापामार दल ने एक व्यक्ति को शराब बेचते हुए पकड़कर दो हजार रुपए जुर्माना वसुला। महिलाओं द्वारा घर – घर जाकर शराब बंदी के लिए सहयोग की अपील की जा रही है।


जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के सार्वजनिक आह्वान के बाद गिरगांव मुनस्यारी विकास खंड का पहला गांव है, जिसने नशामुक्त गांव बनने की घोषणा की है। इस गांव में महिलाओं द्वारा टीम बनाकर लगातार घर घर जाकर ग्रामवासियों से सहयोग मांगा जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा सुबह से शाम तक बिना भोजन किए इस अनूठे नशाबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए मेहनत की जा रही है। महिलाओं के छापामार दल ने अपील के दौरान एक घर में शराब पकड़ी तो पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इसकी राशि सुनते ही शराब बेचने वाले के होश उड़ गए। आगे अभी भी शराब नहीं बेचने का शपथपत्र देने के बाद जुर्माना की राशि घटाकर दो हजार रुपए वसूला गया। महिलाओं की अपील से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत गिरगांव के निवासी रमेश सिंह पुत्र गंगा सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र शेर सिंह, भूपेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, तीर्थराज सिंह पुत्र हीरा सिंह, मोहन सिंह पुत्र भवान सिंह, सुंदर सिंह पुत्र हयात सिंह ने पूजा पाठ तथा दान सिंह पुत्र गोकरण सिंह ने नामकरण संस्कार में नशे को प्रतिबंधित कर इस अभियान में सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 


जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि शीघ्र गांव में एक सम्मान समारोह कर इन सात परिवारों के मुखिया को उनकी धर्मपत्नी के साथ सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के अन्य गांवों को भी इस गांव से प्रेरणा लेकर नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए आगे आने का आव्हान किया। अभियान की सफलता से उत्साहित गिरगांव की ग्राम प्रधान हंशा दुबड़िया ने कहा कि महिलाओं की एकजुटता तथा पुरुषों के सहयोग से ही यह सफलता प्राप्त हुई है। महिला स्वयं सहायता समूहों की ग्राम संगठन की अध्यक्ष रेखा कोरंगा तथा महिला मंगल दल की अध्यक्ष ममता दुबड़िया ने कहा कि पहले प्रयास हुए थे, लेकिन अभियान सफल नहीं हो पाया था। इस बार जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के पहले दिन से सहयोग मिलने के कारण महिलाओं के साथ ग्रामवासियों के हौसले बुलंद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cultural events were held in seven families with the boycott of alcohol munsyari news pithoragarh news Uttrakhand news Women of Girgaum Munsiyari setting the example of drug de-addiction

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More