स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही गुलाब की खेती से उत्तराखंड को महकाने की तैयारी   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


धारचूला। ग्राम पंचायत जयकोट की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गुलाब की खेती से उत्तराखंड को महकाने  के लिए जी जान से जुटी हुई है। अच्छी खबर यह है कि जिले को अब बाहरी राज्य तथा जिलों से गुलाब के पौधे नहीं लाने पड़ेंगे। इसके लिए नर्सरी तैयार कर ली गई है।जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जयकोट गांव पहुंचकर इस कार्य में लगी महिलाओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि यह हिमांचल जैसा रोजगार परक राज्य बनने की ओर एक छोटी सी पहल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयकोट ग्राम पंचायत को गुलाब की खेती के लिए चयनित किया गया था। ग्रामीण विकास विभाग की एन आर एल एम प्रोजेक्ट के तहत इस गांव की 7 महिला स्वयं सहायता समूह को गुलाब की खेती के लिए जिम्मेदारी दी गई। देहरादून तथा हिमाचल से गुलाब के पौध लाकर इस गांव में रोपे गए थे। आज गुलाब के पौधे तैयार होकर गुलाब से मिलने वाले लाभ को देने के लिए परिपक्व हो चुके है। ग्राम पंचायत जयकोट की 7 महिला समूह से जुड़ी 63 से अधिक महिलाएं गुलाब की खेती में अपने रोजगार के भविष्य को सजा एवं संवार रही है। इस गांव में 4 साल पहले लगायी गये गुलाब के पौधे अब नर्सरी  के लिए तैयार हो गए है। यहां दो पाली हाउस भी लगाए गए है। जिन पाली हाउसों में गुलाब की कलम काटकर नर्सरी तैयार की जा रही है। इस तरह का रोजगार करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है कि अपने जनपद को अब नये पौंध के लिए अन्य राज्यों के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी। गुलाब की खेती को उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में वरदान घोषित किया गया है। गुलाब जल ₹100 लीटर स्थानीय बाजार में हाथों हाथ बिक रहा है। हालांकि अभी सरकार की ओर से गुलाब जल को बेचने के लिए कोई बाजार की व्यवस्था नहीं की गई है। इस गांव में गुलाब जल निकालने के लिए दो मशीनें भी आई हुई है। इन मशीनों का उपयोग कर महिलाएं स्वयं गुलाब जल निकालती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

जयकोट के किसान वीर सिंह बडाल ने बताया कि सरकार अगर कुछ मदद कर दे तो हम गुलाब से रोजगार ही नहीं अपने गांव को समृद्ध बना सकते हैं।  गुलाब की खेती कर रही गौरी बड़ाल, नारायणी देवी जोशी, बिंद्रा देवी बड़ाल, माना देवी बड़ाल का कहना है कि गुलाब की खेती महिलाओ के स्वरोजगार के क्षेत्र में एक नया कदम है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने गुलाब की खेती के तकनीकी तथा अन्य परेशानियों के संदर्भ में लोगों से जानकारी लेते हुए बताया कि धारचूला तथा मुनस्यारी के गांव को गुलाब की खेती के लिए विकसित किए जाने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में वह पिथौरागढ़ जाकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान एवं उत्तराखंड पादप बोर्ड से भी बातचीत कर इस खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव रखा जायेगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है […]

Read More