हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया।
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से करीब 600 मीटर ऊपर नदी किनारे शव मिलने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान राम सिंह के रूप में की। पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
ज्ञात हो कि बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह कौरंगा ने काठगोदाम स्थित गौला बायपास पुल से नदी में छलांग लगा दी थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश में जुट गई थीं। लेकिन गौला का तेज बहाव और बढ़ा हुआ जलस्तर लगातार रेस्क्यू अभियान में बाधा बना रहा। नदी की विकराल स्थिति के बावजूद जवानों ने तलाश अभियान जारी रखा। बुधवार(आज) सुबह नदी किनारे शव दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद प्रशासनिक टीम के साथ एनडीआरएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे।ग्राम सभा नवाड़खेड़ा के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट ने भी रेस्क्यू टीम का सहयोग किया। संयुक्त प्रयासों से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दो दिन से जारी तलाश का अंत बुधवार को होगया, लेकिन परिवार के लिए यह अंत बेहद दर्दनाक था। जिस व्यक्ति को जीवित देखने की उम्मीद में परिजन नदी के किनारे टकटकी लगाए बैठे थे, आखिरकार उसी गौला ने उनका शव लौटाया। घर में तलाश की बेचैनी थम गई, मगर अपनों को खोने का गम छोड़ गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]