आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की पिस्टल से चली थी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को आरटीओ कार्यालय में अचानक चली गोली कार्यालय में रखी अलमारी को पार करते हुए फाइलों में जा धंसी। गनीमत रही कि जिस समय गोली चली, उस दौरान कोई कर्मचारी उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू करने के साथ ही गोली चलने की परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

घटना के बाद आरटीओ कार्यालय में यह चर्चा भी सामने आई कि पटल परिवर्तन को लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नाराज चल रहे थे। इसी दौरान उनकी पिस्टल से गोली चलने की बात कही जा रही है। हालांकि, गोली किस परिस्थिति में चली, इसकी वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बताया गया है कि गोली चलने के तुरंत बाद संबंधित अधिकारी मौके से निकल गए। चर्चा यह भी है कि वह अपना असलहा साथ लेकर गए। पुलिस अब पूरे मामले की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के समय अधिकारी के पास हथियार कैसे था। 

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

चौकी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Official's pistol Record of pistol shot found RTO Office RTO Office Shooting: Shot fired from official's pistol; FIR registered. Uttarakhand News Shooting incident अधिकारी की पिस्टल आरटीओ कार्यालय उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज गोलीकांड घटना पिस्टल की गोली का रिकार्ड मिला हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More