लालकुआं में नारी न्याय सम्मेलन में भरी महिलाओं ने हुंकार, कहा कोमल है कमजोर नहीं

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। “कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम नारी है” इस गीत के साथ बिंदुखत्ता के बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल के ऑडिटोरियम में आज कांग्रेस पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने नारी न्याय सम्मेलन का आगाज किया। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक विधानसभा में आयोजित किए जा रहे नारी न्याय सम्मेलन के तहत आज यहां बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं तथा सभी ने एक स्वर में महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का संकल्प लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  एएनटीएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर 2 किलो 20 ग्राम चरस की बरामद       

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया है। फिर चाहे पंचायतों में महिलाओं को 50% भागीदारी सुनिश्चित करना रहा हो या अन्य क्षेत्र रहे हो। हर स्थान पर कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि जिसका उदाहरण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, राष्ट्रपति डॉक्टर प्रतिभा पाटिल, लोकसभा अध्यक्ष डॉ मीरा कुमार, राज्यपाल मार्गेट अलवा आदि के रूप में देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नरेंद्र नगर पहुंच किया सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ 

इस दौरान उर्मिला मिश्रा, राधा दानू, मंजू जोशी, किरन जोश, आशा जोशी, उर्मिला धामी, हंसी बहुगुणा, विधा जोशी, यमुना नैनवाल, दीपा पांडे, रेखा यादव, चंपा पांडे, शीला पांडे, माया पाठक, नीमा जोशी, भावना पांडे, उमा जोशी, कविता देवी, विद्या देवी, दीपा जोशी, कविता जोशी, प्रेमा शर्मा, हेमा रावत, दीपा बिष्ट, पूजा देवी, दीपा जोशी, मानसी, गौरी, हंसी देवी, सरस्वती पंडित, यशोदा, अंजलि, दीक्षा, राधा, इंदिरा, प्रियंका मिश्रा, कविता देवी, गुड्डी मतपाल, बसंती देवी, भवानी पानेरी, नीरू पांडे, लक्ष्मी कार्की, रिद्धि पांडे, मनीषा, शांति देवी, तारा देवी, रेनू, कलावती भट्ट, मोहिनी देवी, गीत जोशी, भावना पांडे, इशिका जोशी, शांति देवी, मुन्नी देवी, कमला देवी  पलडिया, लीला देवी, मनीषा देवी सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिलाओ ने भी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने तथा अन्याय अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आवाज मुखर करने का आह्वान किया। कहा कि अन्याय एवं अत्याचार को सहना भी बड़ा अपराध है।कार्यक्रम के दौरान शहीद वीरांगनाओं प्रेमा पपोला तथा गंगा फुलारा को शाल उड़ाकर सम्मानित भी किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news lalkuan news soft not weak Uttrakhand news Women roared at the Women's Justice Conference in Lalkuan

More Stories

उत्तराखण्ड

लंबे इंतजार के बाद अब धामी सरकार ने राज्य के पेंशनरों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी बड़ी राहत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। राज्य कर्मचारियों के बाद लंबे इंतजार पर धामी सरकार ने अब राज्य के पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने पेंशनर्स के महंगाई राहत (डीआर) की दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने नरेंद्र नगर पहुंच किया सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता टिहरी। सीएम पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी के नरेंद्र नगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया।  इस दौरान सीएम ने कहा कि मेला केवल आयोजन मात्रा नहीं है इसका उद्देश्य लोक, संस्कृति लोक आस्था और विरासत को संजोय रखना और विकास को आगे […]

Read More
उत्तराखण्ड

जौलीग्रांट थाना क्षेत्र के वन रेंज में सौंग नदी के किनारे मिला एक सड़ा-गला शव   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां सोमवार सुबह जौलीग्रांट थाना क्षेत्र के वन रेंज में कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी के किनारे एक सड़ा-गला शव मिला। स्थानीय लोग लकड़ियां बीनने गए थे और वहां से उठती भयंकर दुर्गंध से हैरान होकर पास गए। उन्हें वहां शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। […]

Read More