पुनर्नवा महिला समिति के तत्वावधान में पहली बार होगा महिला रामलीला का मंचन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भगवान राम के आदर्शों पर चलने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में 2 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक पहली बार महिला रामलीला का मंचन होने जा रहा है। जिसमें सभी किरदार महिलाएं ही निभाएगी। रामलीला मंचन को लेकर जहां लोगों में उत्सुकता है वहीं मंचन को आकर्षक बनाने के लिए महिला पात्र रिहर्सल में जुटी गई हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

बताते चलें कि पुनर्नवा महिला समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण, उत्तराखंड की संस्कृति और भगवान श्री राम के आदर्शों पर लोगों को चलने के लिए महिला रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता से लेकर अन्य पात्रों की भूमिका बच्चियां निभाएंगी तो अन्य पात्रों के लिए 70 साल की बुुजुर्ग महिलाएं अभ्यास में जुटी हैं। रिहर्सल के दौरान महिलाएं नियमित और अनुशासित ढंग से अभ्यास कर रही हैं, इस दौरान उनको छंद व चौपाइयों पर अभिनय करने के लिए बताया जा रहा है। महिला कलाकारों का कहना है कि हल्द्वानी में पहली बार महिलाओं की रामलीला हो रही है जो ऐतिहासिक होगी। महिला कलाकारों ने कहा कि अभी तक रामलीला में केवल पुरुषों द्वारा ही मंचन किया जाता था, लेकिन अब महिलाएं इस मंच के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का मिसाल बनने जा रही है।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news Women's Ramlila will be staged for the first time under the aegis of Punarnava Mahila Samiti

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More