टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबे-पानी के बीच फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली । मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने से टनल में काम कर रहे करीब 18 से 20 मजदूरों के फंसे होने की सूचना है। हादसे की पुष्टि चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने की है। 

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी मजदूरों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म : 15 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, डीएनए जांच की तैयारी  

बताया जा रहा है कि टनल में मलबे के साथ पानी भरने से वहां काम कर रहे मजदूर और वाहन फंस गए। निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गई हैं। डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवान भी बचाव अभियान में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट से पार्षद राजेंद्र जीना को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने एनडीआरएफ और यूकेएसडीआरएफ की टीमों को तत्काल मौके पर भेजने व जिला प्रशासन समेत सभी संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू टीमों का पूरा ध्यान टनल में फंसे बाकी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news chamoli news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad rescue operation underway THDC's under-construction tunnel uttarakhand news workers trapped amidst debris and water Workers trapped amidst debris and water in THDC's under-construction tunnel

More Stories

उत्तराखण्ड

ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More