महिला योग प्रशिक्षक की मौत मामले में योगा सेंटर संचालक दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के जेकेपुरम कॉलोनी में किराये पर रह रही महिला योग प्रशिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका की माँ ने स्थानीय योगा सेंटर के संचालकों पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

बताते चलें कि 35 वर्षीय महिला योग प्रशिक्षक की 31 जुलाई को उनके किराये के कमरे में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उस समय भी परिवार ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों के अनुसार महिला के सिर के पिछले हिस्से में सूजन और उनके हाथ-गले पर संदिग्ध निशान थे। परिजनों का आरोप है कि जिस योगा सेंटर में उनकी बेटी काम करती थी, उसके दोनों संचालक (अजय और अभय यदुवंशी) उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। मृतका ने यह बात कुछ दिन पहले अपनी भाभी को भी बताई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से नाराज़ मृतका के परिवार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर योगा सेंटर के बाहर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया, जिन्हें बाद में समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिल गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि अजय यदुवंशी और उसके भाई अभय यदुवंशी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case filed against two brothers who run yoga center Case filed against two brothers who run yoga center in the case of death of female yoga instructor crime news Death of female yoga instructor Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज महिला योग प्रशिक्षक की मौत योगा सेंटर संचालक दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More