गोरखपुर कांड पर छलका योगी का दर्द, यूपी पुलिस को दी नसीहत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लखनऊ। गोरखपुर में कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में यूपी सरकार और पुलिस की जमकर फजीहत हुई। इस दौरान योगी सरकार को भी विपक्ष की खरीखोटी सुननी पड़ी। ऐसे में योगी आदित्यनाथ का दर्द छलका है। उन्होंने यूपी पुलिसवालों को नसीहत दी है कि एक चूक आपको नायक से खलनायक बना देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस सही समय पर सही जानकारी पुलिस और सोशल मीडिया पर दे दे तो खलनायक बनने से बच सकते हैं।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/02/police-arrested-accused-with-banned-beef/

योगी पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ में उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेश के 75 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को उनके द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अलंकृत किया। इस दौरान उन्होंने यूपी पुलिस के अधिकारियों को नसीहत दी और ईमानदारी से काम करने का पाठ पढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/02/bookie-arrested-with-cash-while-betting-in-car/

योगी ने कहा कि अच्छा काम करने पर आपको बधाई मिलेगी, प्रशंसा मिलेगी। यूपी पुलिस के साथ यह खासकर है क्योंकि जनता के साथ जितना ज्यादा गहरा संवाद होगा उतनी ही गहराई से अच्छाई और बुराई देखने को मिलेगी। अगर आप अच्छा करेंगे, जनता इसे हाथोंहाथ लेगी। गलत करेंगे तो जनता आपको देखते ही देखते नायक से खलनायक बनाने में देर नहीं लगाती है।जनता आपकी हर एक गतिविधि पर नजर रखती है। हो सकता है कुछ देर तक आप शासन और अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक सकें लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

जनता हमारी बॉडी लैंग्वेज पर, संवाद पर, हमारे व्यवहार पर हर किसी पर नजर रखती है। जनता के पास डिप्लोमा-डिग्री भले ही न हो लेकिन जब वह बोलता है तो सब उड़ेल देता है। उसे शब्दों की जरूरत नहीं होती, वह भाव से ही सब बयां कर देता है। लोग प्रताड़ित होते हैं तो सबसे पहले पुलिस के पास आते हैं। पुलिस का रेस्पॉन्स पॉजिटिव होता है तो वह अपनी पीड़ा बताते हैं। अगर पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं होता तो उसकी पीड़ा बढ़ जाती है। यहां से शुरू होता है पुलिस और शासन के खिलाफ मीडिया ट्रायल। इसलिए जब हमारे पास कोई आए तो बेहतर संवाद करें। लोगों के मन से खौफ दूर करें। आज कानून व्यवस्था बेहतर है लेकिन थोड़ी सी चूक हमें खलनायक बना देती है। अगर कोई चूक हुई है तो उससे बड़ा अधिकारी मौके पर जाकर मेरिट के आधार पर उसका निराकरण करे तो बात इतनी न बढ़े। मीडिया को क्लियर करें। मीडिया और सोशल मीडिया में सब क्लियर कर दें तो हम नायक से खलनायक बनने से बचे।योगी ने कहा कि अगर समाज का हर नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने जुट जाए तो लक्ष्य प्राप्ति व संकल्पों को पूरा करने में देर नहीं लगेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: up news Yogi's pain spilled over Gorakhpur incident

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More