परीक्षा देने गई छात्रा से दुष्कर्म कर युवक फरार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 04 मार्च को परीक्षा देने के लिए काशीपुर स्थित एक कॉलेज में गई थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। स्कूल से उन्हें फोन कर बताया गया कि बेटी परीक्षा देने नहीं पहुंची है। उसे जल्दी भेज दीजिए। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की। इस बीच एक परिचित ने बताया कि कॉलेज के पास से अंकित नाम का युवक उसे अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठाकर ले गया है। इसके बाद युवक के घर फोन किया गया तो सकारात्मक जवाब नहीं मिला। कुछ घंटे बाद बेटी घर आ गई। उसने बताया कि आरोपी उसे एक कमरे में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बाइक में बैठाकर रोडवेज स्टेशन छोड़ गए। उसकी अश्लील फोटो भी खींची गई। चेतावनी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kashipur news police registered a case and started searching for the accused Raping a student US nagar news Uttrakhand news Young man absconds after raping a student who had gone for examination

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More