फतेहपुर से हल्द्वानी आ रहा युवक बहा बरसाती नाले में,  प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शुरू किया सर्च अभियान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां फतेहपुर क्षेत्र में एक युवक के बरसाती नाले में बहने की खबर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि युवक फतेहपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था तभी अचानक बरसाती नाला उफान पर युवक नाले में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक पहले नाला पार कर चुका था लेकिन दूसरे किनारे पर खड़े अपने साथी को लेने वह दोबारा नाले के बीच से होते हुए दूसरे किनारे को जा रहा था, कि इसी बीच पानी के तेज बहाव युवक को अपने साथ बहाकर ले गया। सूचना पर प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक युवक का कुछ भी पता नहीं लग सका है। एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह ने तहसील के पटवारियों और पुलिस के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जानकारी देते बताया की यह घटना शाम कल 6:30 बजे की है, जब पंकज थापा उम्र 26 वर्ष निवासी छडायल नयाबाद जो की बिजली का काम करता है। फतेहपुर से हल्द्वानी की तरफ लौट रहा था कि अचानक बरसाती नाला आ गया, वह देखते-देखते पानी के बहाव के साथ बह गया, जिसका अभी तक कुछ पता नही लगा है, फिलहाल एसडीआरएफ की टीम पंकज की लताश में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: administration Haldwani news police and SDRF team started search operation Uttrakhand news Youth coming from Fatehpur to Haldwani in Baha Barsati drain

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More