रुद्रप्रयाग में कार के खाई में गिरने से युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आई है । यहां रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि मार्ग पर एक अल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ में रेस्क्यू अभियान चलाकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई कार से युवक के शव को बाहर निकाला और उसे सड़क मार्ग तक पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

प्राप्त समाचार के मुताबिक अल्टो सवार युवक अपने परिवार को रिश्तेदारों के घर बौरा गांव में छोड़कर अपने घर श्रीनगर की ओर वापस आ रहा था। पुनाड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा DDRF एवं स्थानीय पुलिस के साथ 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुंच बनाई गई तथा उसके उपरांत उक्त व्यक्ति नाम सुरेश s/o प्रेम सिंह रावत उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के शव को बरामद कर स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news rudraprayag news Uttrakhand news Youth dies after car falls into ditch

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More