अपहरण के बाद युवक की हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रूद्रपुर। शहर में अपहरण के बाद युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक शादी विवाह में बैंड बजाने का काम करता था उसका शव नग्न हालत में काशीपुर रोड स्थित प्रेम आश्रम के पास बरामद किया गया हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष कालोनी निवासी 20 वर्षीय सद्दाम पुत्र नवी अहमद शादी विवाह में बैंड बजाने का काम करता था। 18 मई को वह घर से कुछ लोगों के साथ निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मामले में सद्दाम के पिता नवी हसन ने पुलिस को तहरीर देकर नवाब पुत्र नीर हसन, निशा, गंगा राम, शहनवाज और इरफान आदि के विरूद्ध सद्दाम को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सद्दाम की तलाश शुरू कर दी थी। आज सुबह किसी ने सूचना दी कि एक युवक का शव काशीपुर रोड प्रेम आश्रम के पास झाड़ियों में पड़ा है। सूचना पर सीओ अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां युवक नग्न अवस्था में पड़ा था उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना स्थल के हालातों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया तो परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। बेटे का शव देखकर मां अमीर जहां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक छह भाईयों में दूसरे नम्बर का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आरोपियों की गिरफ्रतारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। सीओ अभय सिंह ने कहा कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। पुलिस के मुताबिक अब तक की छानबीन में पता चला है कि युवक की हत्या के बाद शव को कबाड़ के साथ यहां लाकर फैंका गया है। परिजनों ने जिन पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखायी है उनमें एक कबाड़ी और महिला भी शामिल हैं। दोनों फरार हैं और कबाड़ी की दुकान भी बंद है। पुलिस मामले की तह तक जाने के प्रयास में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More