विदेशी क्रूज पर नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये की ठगी, टूरिस्ट वीजा पर भेजे युवा कई दिन तक फंसे रहे मलेशिया और यूएई में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएशन डिग्री धारक युवाओं को विदेश में क्रूज पर नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये ठग लिए गए।आरोप है कि झारखंड निवासी दंपती ने 11 युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया और यूएई भेज दिया। कई दिनों तक युवा वहीं फंसे रहे। जैसे-तैसे सरकार की मदद से युवा वहां से भारत लौटे तो अब इंस्टीट्यूट के प्रबंधन की ओर से आरोपी दंपती के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि नंदा चौकी स्थित मां गंगे इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड प्रोफेशनल स्टडीज के उपाध्यक्ष शंकर सिंह अधिकारी ने शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की बीबीएसएम ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस ठगी की आरोपी है। इस कंपनी को नीतीश कुमार और उसकी पत्नी एस कुमारी संचालित करते हैं। आरोपियों ने छात्रों व कॉलेजों से संपर्क कर विदेश में क्रूज पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। युवाओं से लाखों रुपये लिए गए और युवाओं को टूरिस्ट वीजा पर दुबई और मलेशिया भेज दिया गया। उनसे वादा किया गया कि दुबई स्थित अल बोर्ज यॉट मरीन सर्विस एलएलसी और जीएस एंड एल एलएलसी के जरिए उनका वीजा रोजगार में बदल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

आरोपियों ने उनके हवाई टिकट कराए और फिर उन्हें होटलों में ठहराया। वैधता का दिखावा करने के लिए छोटी समुद्री यात्राओं पर भी ले जाते थे। एक बार भरोसा जीतने के बाद दस्तावेज और अन्य प्रक्रियाओं के बहाने उनसे और रुपये लिए गए।कुल मिलाकर इन 11 युवाओं से 52 लाख रुपये ठग लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

शिकायत में बताया गया है कि मुख्य आरोपी के पाकिस्तान में रहने वाली नायला नाम की महिला से संपर्क हैं। आरोपी का ड्राइवर बांग्लादेशी है। इससे मामले में मानव तस्करी और संगठित वित्तीय अपराध संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 52 लाख रुपये की ठगी कर टूरिस्ट वीजा पर भेजा विदेश dehradun news false promise of providing jobs on foreign cruise ships Fraud news fraud of Rs 52 lakh and sent abroad on tourist visas Fraud of Rs 52 lakh in the name of providing jobs on foreign cruise ships uttarakhand news youth sent on tourist visas were stranded in Malaysia and UAE for several days उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज फ्रॉड न्यूज विदेशी क्रूज में नौकरी दिलाने का झांसा

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में […]

Read More