फर्जी दस्तावेज के जरिये अग्निवीर बनने चला युवक, सैन्य अधिकारियों ने किया पुलिस के हवाले

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के रानीखेत में हो रही भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज लगाकर भर्ती होने का मामला सामने आया है। अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवक के दस्तावेज और प्रवेश पत्र में गड़बड़ी होने के चलते सेना के अधिकारियों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद संदिग्ध युवक को सेना के अधिकारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमनाथ ग्राउण्ड रानीखेत में भर्ती के दौरान मिलट्री इन्टेलीजेंस, मिलट्री पुलिस एवं भर्ती कार्यालय की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के होने की शक पर मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचित कर हैण्डओवर किया गया। तत्पश्चात रानीखेत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया कि एक युवक जिसका नाम ताहिर खान पुत्र अहसान खान निवासी अलीपुरा थाना ककोड़ तहसील सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है जिसके द्वारा अपने फर्जी स्थाई निवास, जाति निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से बनाये गये हैं, उक्त ताहिर खान को निर्गत एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रकरण में एआरओ भर्ती बोर्ड की तहरीर के आधार पर ताहिर खान उपरोक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में धारा 420 ipc मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। रानीखेत सीओ टीआर वर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती होने आए उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के ताहिर ने अपना प्रवेश पत्र अमित के नाम से बनवाया था, जिस पर सेना के अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने संदिग्ध युवक की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

युवक ने हल्द्वानी से फर्जी स्थायी निवास, जाति व हाईस्कूल का प्रमाणपत्र ही नहीं बल्कि आधार कार्ड भी बनवाया था। खास बात कि फर्जीवाड़े के जरिये सेना में भर्ती होने पहुंचा युवक दौड़ में सफल भी हो गया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंदेशा है कि दबोचा गया युवक किसी बड़े रैकेट का सदस्य हो सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news military officers handed over to police Uttrakhand news Youth went to become Agniveer through fake documents

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More