बोतल पर पेट्रोल देने का दबाव बना रहे युवकों ने पेट्रोल पम्प वर्कर्स की बेल्ट एवं लात घुसो से करी पिटाई   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां जोहरमल एंड संस पेट्रोल पंप पर प्रशासन द्वारा खुले में ज्वलनशील पदार्थ की बिक्री पर रोक के बावजूद जबरन नियम तोड़ने का दबाव बना रहे युवकों ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की बेल्ट एवं लात घुसो से पिटाई कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम दो युवक स्कूटी से पंप पर पहुँचे और बोतल में पेट्रोल देने की मांग की। पंप कर्मी ने जिला प्रशासन के उन आदेशों का हवाला दिया जिसके तहत खुले में या बोतल में पेट्रोल देना प्रतिबंधित है। जिसके बाद युवक भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते उन्होंने अपने कुछ और साथियों को फोन करके बुला लिया। इस दौरान एक युवक ने अपना आपा खो दिया और अपनी बेल्ट उतारकर पंप कर्मी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हंगामे को देख आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्हें देख आरोपी के दो साथी फरार हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मारपीट कर रहे दो युवकों को हिरासत में लिया और हीरानगर चौकी ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों को सुना गया है।पीड़ित पक्ष (पेट्रोल पंप प्रबंधन) की ओरसे लिखित तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना के बाद पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाते हुए सुरक्षा की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कर्मचारी सरकारी आदेशों का पालन कर रहे थे वावजूद इस तरह की घटना सुरक्षा पर सवाल खड़े करते है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो जो नजीर बने,अन्यथा वे सुरक्षा के अभाव में काम करने में असमर्थ होंगे। बैठक में अमरीक सिंह, पंकज अग्रवाल और अन्य प्रमुख डीलर शामिल रहे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: beat up petrol pump frontline workers with belts and kicks beat up petrol pump workers with belts and kicks crime news Haldwani news uttarakhand news Youths who were pressuring to give petrol on bottles उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पेट्रोल पम्प फ्रंटलाइन वर्कर्स की बेल्ट एवं लात घुसो से करी पिटाई बोतल पर पेट्रोल देने का दबाव बना रहे युवक हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More