अज्ञात हमलावरों के हमले से यूट्यूबर बिरजू मयाल गंभीर रूप से घायल, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। यूट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

बताते चलें कि रामनगर निवासी बिरजू मयाल सोशल मीडिया पर प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ वीडियो बनाकर अक्सर सुर्खियों में रहते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वे किसी काम से काशीपुर पहुंचे थे। तभी हल्दुआ क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बिरजू को काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: admitted to hospital admitted to Sushila Tiwari Hospital Attack by unknown assailants crime news kashipur news udham singh nagar news uttarakhand news YouTuber Birju Mayal seriously injured by attack of unknown assailants YouTuber seriously injured

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More