धामी कैबिनेट की बैठक में 13 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल करने के साथ ही उच्च न्यायालय को हल्द्वानी स्थानांतरित करने हेतु 26.08 हेक्टर जमीन को मिली मंजूरी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के 13 अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, परिवहन, परिवहन व राजस्व विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इस कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल छह साल का होगा। अभी तक आयोग के अध्यक्ष का कार्यकाल पांच साल का होता था। कार्यकाल के साथ-साथ उम्र भी 65 से बढ़ा कर की 68 वर्ष कर दी गई है। अब 68 वर्ष पर रिटायरमेंट होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

कैबिनेट की बैठक में सीएम धामी ने नवीन चकराता टाउनशिप को भी मंजूरी दी। इस टाउनशिप में 40 गांव शामिल होंगे। एमडीडीए का इसके लिए विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही साथ पर्यटन विभाग के ढांचे में 37 नए पद बढ़ाये गए है। नक्शा स्वीकृति के लिए आउट सोर्सिंग के मध्यम से नियुक्ति होगी। आवास विभाग में रेरा की एफिलिएटिड अथॉरिटी में अब डिफॉल्टर पर होगी कार्रवाई। जिला प्राधिकरण में पदों को सृजित को लेकर बड़ा फैसला, उडा सभी जिलों में स्टाफ की नियुक्ति करेगा पहले आउटसोर्स से कर्मचारी रखने का हुआ था निर्णय। रेरा को लेकर निर्णय, नियमावली में संशोधन किया गया। कैबिनेट की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है। पर्यटन विभाग के ढांचे में अभी तक 269 पद थे। अब ये बढ़कर 306 हो गए हैं। कैबिनेट ने केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे चार चिंतन शिविर के नक्शा पास करने की 75 लाख रुपए फीस माफ कर दी गई है। विद्युत विभाग की 2021-22 वार्षिक लेखा रिपोर्ट को सदन पटल में रखने की मंजूरी दी है। राजस्व विभाग में संग्रह अमीन की सेवा नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी मिल गई है। उच्च शिक्षा विभाग में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना को मंजूरी दी। खनिज परिहार नियमावली की मंजूरी दी गई। अब आवेदन शुल्क बढ़ाया गया है। 10 साल तक के लिए खनन के पट्टे दिए जा सकेंगे। पट्टा बदलने पर लगेगा शुल्क। ई ऑक्शन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। राजस्व विभाग में संग्रह अमीन की सेवा नियमावली में संशोधन को दी मंजूरी मिल गई है। अवैध खनन में अब रॉयलिटी का दो गुना जुर्माना लिया जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर तीन गुना होगा जुर्माना। उच्च न्यायालय को हल्द्वानी में शिफ्ट करने को 26.08 हेक्टर जमीन हस्तांतरित करने को मंजूरी मिल गई है।  

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 13 important issues were discussed in the Dhami cabinet meeting along with extending the term of the commission's chairman to six years approval was given for 26.08 hectares of land to transfer the High Court to Haldwani dehradun news dhami cabinet news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More