वाहन खाई में गिरने से 13 लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास चकराता में दर्दनाक हादसा , गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन , 13 लोगों की मौत दो घायल। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त कर हादसे के शिकार लोगों के परिवारजनों को हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक रविवार की सुबह देहरादून के पास चकराता में एक बोलेरो 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में लग गईं। पहाड़ी पर चारों ओर शव बिखरे पड़े थे। जो लोग घायल थे वह कराह रहे थे। घायलों और शवों की हालत देख राहत-बचाव में लगे लोग भी सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है और यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। जिसमें बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी बायला-पिंगुवा मार्ग पर गहरी खाई में गिर गई। घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ जिला प्रशासन की टीमें रेस्कयू अभियान में अभियान में जुट गई।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/31/car-became-a-ball-of-fire-on-nh/

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के परिवारजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर एवं जिलाधिकारी देहरादून घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हादसे में मृतकों की सूची–

श्री मातबर सिंह पुत्र स्व0 भगत सिहं निवासी ग्रा0 बायला, चकराता देहरादून उम्र 48 वर्ष
02: श्रीमती रेखा चौहान, पत्नी मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
03: कु0 तानिया, पुत्री मातबर सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 11 वर्ष
04: कु0 ईशा चौहान, पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 18 वर्ष
05: कु0 काजल पुत्री जगतू सिंह निवासी उपरोक्त उम्र: 15 वर्ष
06: श्री जयपाल सिंह पुत्र भाउ सिहं निवासी उपरोक्त उम्र: 40 वर्ष
07: श्री साधु राम पुत्र गुलाब सिहं निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
08: कु0अजंली पुत्री जयपाल सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 13 वर्ष
09: श्री दान सिहं पुत्र रत्तू सिंह निवासी: उपरोक्त उम्र: 60 वर्ष
10: श्री रतन सिंह पुत्र रति राम निवासी: उपरोक्त उम्र: 50 वर्ष
11: श्री नरेन्द्र सिंह पुत्र भाउ सिह निवासी: उपरोक्त उम्र: 35 वर्ष
12: श्री जीतू राम पुत्र फेतिया निवासी: ग्रा0 मलेथा चकराता उम्र: 34 वर्ष
13: श्री हरि राम पुत्र देवी राम निवासी: ग्रा0 खडका सिरमौर उम्र: 52 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

नाम/पता घायल

01: ऋतिक पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्रा0 बायला चकराता उम्र: 06 वर्ष
02: गजेन्द्र तोमर पुत्र दल सिंह निवासी ग्रा0 पिथुवा चकराता उम्र: 29 वर्ष

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 13 people died after the vehicle fell into the ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More