देर रात बारात लेकर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की हुई मौत, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता
 
पिथौरागढ़। जिले झूलाघाट कस्बे में भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में गुरुवार देर रात एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताये गए है। कईयों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

जानकारी के अनुसार बस बारात को लेकर बैतड़ी से बजांग की ओर जा रही थी। इसी बीच बस पुरचूंणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 6 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 बारातियों की डडेलधुरा अस्पताल में और 2 बाराती की कोटिला अस्पताल में मौत हुई। जिससे मौत का आंकड़ा 13 पहुंच गया। जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसे में बस चालक सामान्य घायल है। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कईयों की हालत काफी नाजुक है। शुरुआती जांच में बस दुर्घटना की वजह ओवरलोडिंग और उसकी वजह से चढ़ाई में ना चढ़ पाना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

दुर्घटना में मरने वालों में केशव राज जोशी (40),अशोक राज जोशी (13), बसंत राज जोशी, बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17), दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46), मोहन देव भट्ट (60), केशव भट्ट (27), बसंत राज रतला (40), पुष्पा अवस्थी (40) और सुशील जोशी सम्मिलित है

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 34 लोग गंभीर रूप से घायल Accident news pithoragarh news Thirteen people died and 34 were seriously injured when a bus carrying a wedding party fell into a deep gorge late at night uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में 13 लोगों की हुई मौत देर रात बारात लेकर जा रही एक बस गिरी गहरी खाई में पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु […]

Read More