धामी कैबिनेट की बैठक में 16 बड़े फैसलों पर लगी मुहर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई। नए मंत्रियों का स्वागत करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों को सुनाया। बैठक में कुल 16 प्रस्ताव पर चर्चा की गई और कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

मुख्य निर्णय:

लोनिवि: एक ब्रिज इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट की कंसल्टेंसी को 1 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

न्यायिक अधिकारियों के लिए लोन: राज्य में सेवारत न्यायिक अधिकारियों को कम ब्याज दर पर 10 लाख रुपये तक लोन की स्वीकृति, ई-वाहनों के लिए 4% और अन्य के लिए 5% ब्याज।

वन विभाग: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 22 वर्ष की गई।

पीएम सूर्य घर योजना: 31 मार्च 2025 तक संयंत्र लगाए गए घरों को सब्सिडी मिलेगी और उसी के अनुसार बजट आवंटित होगा।

उच्च शिक्षा: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के परिनियम को प्रख्यापित करने की अनुमति।

लोक संपत्ति वसूली अधिनियम: नियमावली को लागू करने पर कैबिनेट की मंजूरी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

गृह विभाग: उत्तराखंड होमगार्ड नियमावली को मंजूरी, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में कमांडेंट का पद सृजित।

पुलिस प्रशिक्षण: यूसीसी के बाद डिजिटलाइजेशन और कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से।

वर्दीधारी पदों की नियमावली:आयु सीमा में संशोधन 2028 के बाद लागू, पुलिस, पीएसी, आईआरबी आदि में हाइट की पुरानी व्यवस्था कायम।

एडेड स्कूल: पूर्व सेवा को प्रोन्नति में शामिल करने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति गठित।

कृषि: गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल, रबी और खरीफ सत्र में मंडी शुल्क 2% तय।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

वीर उद्यमी योजना: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 10% लक्ष्य पूर्व सैनिक और अग्निवीरों के लिए आरक्षित, अतिरिक्त 5% सब्सिडी भी मिलेगी।

अन्य मंजूरी: सेतु आयोग के कार्यक्षेत्र और संरचना ढांचे को अनुमोदन, पंचम विस सत्र का सत्रावसान और देवभूमि परिवार अधिनियम को कैबिनेट की मंजूरी।

कैबिनेट ने इन फैसलों के माध्यम से न केवल प्रशासनिक सुधार और आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, बल्कि रोजगार, शिक्षा, कृषि और सुरक्षा क्षेत्रों में भी सुधारात्मक कदम उठाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 16 major decisions approved 16 major decisions approved in Dhami Cabinet meeting 16 बड़े फैसलों पर मुहर dehradun news Dhami Cabinet Meeting uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज धामी कैबिनेट की बैठक

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More