गाजियाबाद से दोस्तों के साथ आए 20 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

ऋषिकेश। यहां गाजियाबाद से दोस्तों के साथ आए 20 वर्षीय वैभव शर्मा की लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में मस्तराम घाट पर  गंगा में डूबने से मृत्यु हो गई। रविवार को वैभव अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने आया था। दोपहर में नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया। दोस्तों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

 
लक्ष्मण झूला थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने आधे घंटे की खोजबीन के बाद वैभव को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।मृतक वैभव शर्मा मूल रूप से बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश का निवासी था और गाजियाबाद में बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।गंगा नदी में नहाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि इस क्षेत्र में डूबने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 20 year old youth who came with friends from Ghaziabad died due to drowning in Ganga rishikesh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More