तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मॉर्निंग वॉक को निकले 25 वर्षीय युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऊधमसिंह नगर। जिले के रुद्रपुर-किच्छा रोड में गुरुवार (आज) तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बगवाड़ा मंडी गेट के सामने मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क पार कर रहे युवक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

मृतक की पहचान दीपक साहनी पुत्र रामलाल साहनी निवासी बगवाड़ा भट्ठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े चार बजे टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

दीपक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और टाइल्स लगाने का काम करता था। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक छोटा बच्चा भी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

हादसे की सूचना पर बगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह रिग्वाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को चिन्हित कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 25-year-old man dies after vehicle collision 25-year-old man out for a morning walk killed after being hit by a speeding vehicle; Uttarakhand News Road Accident speeding vehicle hits youth udham singh nagar news उत्तराखण्ड न्यूज ऊधमसिंह नगर न्यूज तेज रफ्तार वाहन ने मारी युवक को टक्कर वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More