महाराष्ट्र में निजी ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 26 पैसेंजर की मौत, मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पुणे। महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में जुमे की देर रात भयानक सड़क हादसा हुआ। बुलढ़ाणा में एक लग्जरी बस में आग लगने से 26 पैसेंजर की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई। जख्मियों का बुलढाणा सिविल अस्पताल इलाज़ में चल रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी। तभी बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड राजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवार 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज बुलढ़ाणा सिविल अस्पताल में चल रहा है। बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं। हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 26 passengers died due to fire in a private travel bus in Maharashtra Accident news Maharashtra news the Chief Minister announced a compensation of five lakh rupees

More Stories

महाराष्ट्र

180 लड़कियों का यौन उत्पीड़न और 350 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मास्टरमाइंड सहित दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता महाराष्ट्र। यहां अमरावती जिले के परतवाड़ा में बीते महीने पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप में गिरफ्तार किया था। अयान अहमद पर 180 लड़कियों के यौन उत्पीड़न के साथ 350 आपत्तिजनक वीडियो […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश होने से निधन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार को विमान क्रैश होने के दौरान मौत हो गई। अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। विमान हादसे में कुल […]

Read More
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के मालेगांव में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए है   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   मालेगांव। महाराष्ट्र के मालेगांव-मनमाड रोड पर मालेगांव तालुका के वरहाने गांव के पास सोमवार (आज) सुबह करीब तीन बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा पुणे से आ रही एक ट्रैवल्स बस […]

Read More