दिल्ली हाट बाजार में देर रात भीषण आग लगने से 30 दुकानें जलकर खाक 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। यहां दिल्ली हाट बाजार में देर रात भीषण आग लग गई जिसमें कम से कम 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी। दिल्ली पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अध्यक्ष अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा, “दिल्ली हाट बाजार में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 55 मिनट पर मिली। मौके पर 14 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। कुल 30 दुकानें जल गईं। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।” इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आग में 25 दुकानों के जलने की बात कही थी। घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखा और आग की लपटें आकाश की ओर उठती नजर आईं।

 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

आग ने इस लोकप्रिय कला एवं शिल्प बाजार के कई स्टॉल को अपनी चपेट में ले लिया। एक दुकानदार ने दावा किया कि आग में कम से कम 10 करोड़ रुपये का सामान नष्ट हो गया है। वहीं एक अन्य दुकानदार शौकत अहमद ने कहा कि उनका लगभग 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता आग कैसे लगी, लेकिन हम कुछ भी नहीं बचा सके।” दुकान संख्या-चार के मालिक ने कहा, “मेरी पूरी जिंदगी की कमाई चली गई। हमने कर्ज लेकर यह स्टॉल लगाया था। वर्षों की मेहनत एक झटके में खत्म हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

”कुछ दुकानदारों ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में दावा किया कि बाजार में अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। मधुबनी पेंटिंग बेचने वाले विजय कुमार ने कहा कि आग बुझाने वाले यंत्रों की कमी के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा, “दमकल विभाग को पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटा लग गया। ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।” व्यापारियों ने आशंका जताई कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में रात करीब 8.45 बजे आग की सूचना मिली। बयान में कहा गया, “थाना प्रभारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और पाया कि दिल्ली हाट बाजार में लगभग 24 दुकानें आग की चपेट में थीं।”

 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

पुलिस के बयान के अनुसार, इलाके को तत्काल खाली कराया गया और दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। बयान में कहा गया कि पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “दिल्ली हाट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। कई दुकानें जलकर खाक हो गईं, लेकिन ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। मैं दिल्ली हाट में प्रभावितों से मिलने आया हूं।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 30 shops burnt to ashes 30 shops burnt to ashes due to a massive fire in Delhi Haat market late night Delhi Haat market delhi news fire incident news massive fire late night

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More