गैस रिसाव के कारण ब्लास्ट से 5 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से रसोई गैस रिसाव के चलते हुए ब्लास्ट से बड़े हादसे की खबर सामने आई है इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गणाई गंगोली तहसील राजस्व ग्राम गुणाकीटान के तोक तपोवन में घनानंद भट्ट के मकान जिसमें किराये पर नेपाली मूल के लोग निवास करते हैं। रात्रि सिलेंडर रिसाव होने के कारण कमरा गैस से भर गया ,मंगलवार सुबह उसमें बिजली का बटन ऑन करते ही तेज विस्फोट के साथ आग लग गई। जिसके चलते कमला देवी उम्र 32 वर्ष, मान बहादुर उम्र 23 वर्ष शारदा 19 वर्ष, संजना 14 वर्ष, वीरेंद्र 17 वर्ष, कृष्णा 20 वर्ष, संजू 15 वर्ष झुलस गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई ले जाया गया था, जहाँ से घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्लास्ट इतना भंयकर था की मकान के छत में दरारें आने के साथ खिड़की और दरवाजे तक टूट गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और उनके द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More