उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली मे हुए सड़क हादसों मे 6 लोगों की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और चमोली मे हुए सड़क हादसों मे 6 लोगों की मौत हो गयी। चमोली मे हुई एक अन्य घटना मे अंतिम संस्कार के लिए शव को गाँव ले जा रही एंबुलेंस तो गाँव पहुँच गयी, लेकिन परिजनों की कार खाई मे गिर गयी। हादसे मे 3 लोगों को जान गंवानी पडी।

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ कोतवाली क्षेत्र में हादसा दोपहर करीब 12.15 बजे हुआ। है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि कार बांसवाड़ा क्षेत्र से पेलिंग-उथिंड गांव की ओर जा रहा थी। वाहन संख्या UK13B-4293 (सिलेरियो) कार सड़क से लगभग 50 फीट नीचे गहरी खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटक गयी। रेस्क्यू टीम ने देरी किए बिना स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें रेशमा देवी, दक्षित (5 वर्ष), सान्वी (3 वर्ष), विहान (8 वर्ष) और वैभव (10 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार चिकित्सकीय निगरानी में किया जा रहा है। वहीं हादसे में महेन्द्र सिंह (68 वर्ष) उनके पुत्र अंजन सिंह (42 वर्ष) और संगीता देवी (32 वर्ष) की मृत्यु हो गई.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल व मृतक सभी व्यक्ति उथिंड गांव के निवासी हैं। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहे परिजनों की कार भी खाई मे गिरी, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

चमोली के देवाल विकास खंड मे हुए दर्दनाक हादसे मे पिता, पुत्र और माँ की मौत हो गयी। देवाल विकासखंड के दूरस्थ ल्वाणी गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र शोक मे डूब गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने पारिवारिक सदस्य स्वर्गीय भजन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर अपने गांव वापस आ रहे थे। भजन सिंह पुत्र प्रेम सिंह का देहरादून में एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। जिनका शव अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस के द्वारा गांव लाया जा रहा था, जबकि बलबीर सिंह स्वयं ईको वैन में अपने परिजनों के साथ गांव लौट रहे थे। इस दौरान इको वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और हादसे का शिकार हो गया। वाहन में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी ग्रामीण बांक गांव के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लगाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए एयर एंबुलेंस के माध्यम से जल्द हायर सेंटर भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 6 Dead in Road Accidents in Uttarakhand's Rudraprayag and Chamoli 6 Fatalities in Road Accidents in Uttarakhand Accident news Rudraprayag/Chamoli News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत दुर्घटना न्यूज रुद्रप्रयाग/चमोली न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More