बिन्दुखत्ता में जंगली बादाम जेट्रोफा रतनजोत खाने से 8 बच्चे बीमार, सभी को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल  में कराया भर्ती  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय में 8 बच्चे जंगली बादाम जेट्रोफा रतनजोत खाने से बीमार हो गये, जिन्हें गंभीरावस्था में 108 द्वारा हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा, इस दौरान तीन परिवारों की जान आफत में आ गयी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता गौलागेट स्थित स्कूल से इंद्रानगर द्वितीय स्थित घर को आ रहे पूरन सिंह थुवाल, दिनेश थुवाल और भगत सिंह राठौर के बच्चों ने अनजाने में गौला नदी के किनारे झाड़ियों में लगे जेट्रोफा रतनजोत के स्वाद में मीठे लग रहे जहरीले फलों का सेवन कर लिया। फल खाते ही बच्चों को उल्टियां होने लगी, किसी तरह अपने घर पहुंचे तीनों परिवारों के बच्चों चेतन थुवाल उम्र 12 वर्ष, विकास कुमार 10 वर्ष, चंदू थुवाल 5 वर्ष, नेहा थुवाल, उम्र 8 वर्ष, पुत्री पूरन थुवाल, कमल 7 वर्ष, सौरभ थुवाल 6 वर्ष, हर्षित राठौर पुत्र भगत सिंह राठौर 6 वर्ष, जानकी राठौर 8 वर्ष, की हालत बिगड़ती देख परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन में आसपास के लोगों एवं परिजनों ने 108 सेवा को घटना की सूचना जैसे ही बच्चों द्वारा जहरीले फल खाने की सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं अभिनव चौधरी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा को मिली, तो उन्होंने हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी कृपाल सिंह को मौके पर भेजा, तथा गंभीर रूप से अस्वस्थ आठों बच्चों को 108 द्वारा एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इंदिरानगर द्वितीय गौलागेट निवासी भगत सिंह राठौर ने बताया कि उनके तीन बच्चों सहित उनके पड़ोस में रहने वाले दो अन्य परिवारों के कुल 8 बच्चों ने अनजाने में जहरीले फल खा लिए थे, जिन्हें आननफानन में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 8 children ill after eating wild almond Jatropha Ratanjot in Bindukhatta all admitted to Haldwani Sushila Tiwari Hospital Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More