कई दिनों से लापता युवक का सिर और एक पैर गायब शव मिला गांव से दूर झाड़ियों में   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

 

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के नौखू गांव से लगभग एक किमी दूर झाड़ियां में  युवक का शव मिला है। शव का सिर और एक पैर गायब था। युवक बीते सोमवार से लापता चल रहा था।  ग्रामीणों का कहना है कि युवक को गुलदार ने अपना निवाला बनाया होगा । हालांकि कुछ ग्रामीण हत्या की भी आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौखू गांव निवासी अनिल सिंह (35) पुत्र बीरेंद्र सिंह गांव में अकेला रहता था और सोमवार को गहड़खाल बाजार में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब आठ बजे वह घर के लिए निकल गया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। मंगलवार को भी जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। बुधवार ग्रामीणों को प्राथमिक विद्यालय गहड़खाल से 200 मीटर नीचे कपलखील पैदल मार्ग पर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। शव का एक पैर और सिर गायब था। शव को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी वन्यजीव ने उसे अपना निवाला बनाया है। ग्रामीण गुलदार होने की आशंका जता रहे हैं। राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार चातुरी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान अनिल सिंह के रूप में हुई है। घटनास्थल को देखकर ज्यादा आशंका वन्यजीव द्वारा ही युवक को मारने की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dead body found a young man rudraprayag news The dead body of a young man missing for several days with his head and one leg missing was found in the bushes away from the village Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More