एसएसबी भर्ती परीक्षा में धांधलेबाजी कर फर्जी तरीके से शामिल होने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

देहरादून। एसएसबी भर्ती परीक्षा में धांधलेबाजी कर फर्जी तरीके से शामिल होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर लिखित परीक्षा में शामिल होने का आरोप है। गत अक्तूबर माह में भोपाल में हुई परीक्षा में भी यह कारनामा कर चुका है। पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने में एक गिरोह शामिल है। इसमें दो सदस्यों के नाम और सामने आए हैं। मामले में जांच जारी है।

सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली की ओर से बीते सोमवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर में वाटर कैरियर (जल वाहक) की परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ परीक्षा के पीठासीन अधिकारी एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया था कि आरोपी परीक्षा में फर्जी व कूट रचित दस्तावेजों, फोटो, थम इम्प्रेशन व फर्जी अभ्यर्थी बनकर शामिल हुआ। जिस पर कोतावाली श्रीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी रामबृज (24) निवासी ग्राम बीच का पुरा तहसील व थाना अम्बाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

 

जांच में आरोपी के मोबाइल फोन में विभिन्न विभागों एसएससी, बीएसएफ, आर्मी, सीआईएसएफ एवं अन्य के एडमिट कार्ड और कई किस्म के फोटोग्राफ एवं दस्तावेज भी पाए गए थे। जिसमें किसी गिरोह के होने की संभावना जताई जा रही थी। इस मामले में एसएसपी पौड़ी की ओर सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में धांधली कराने वाले मध्य प्रदेश के गिरोह का पर्दाफाश किए जाने के निर्देश दिए गए। मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी रामबृज व उसका छोटा भाई विकास व अन्य साथी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उचित रकम लेकर फर्जी दस्तावेज बनाकर दूसरे अभ्यार्थियों की जगह परीक्षा में शामल होकर धोखाधड़ी करते है। पुलिस टीम ने आरोपी विकास को 24 अप्रैल को श्रीनगर से गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police arrested an accused Police arrested an accused for participating in SSB recruitment exam by rigging SSB recruitment exam Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More