प्रदेश में वनाग्नि को लेकर 146 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

 

देहरादून। प्रदेश में चारों ओर तेज गर्मी और हवाओं के चलते गढ़वाल और कुमाऊं में कई जगह जंगल धधके हुए हैं। पिछले 24 घंटे में ही प्रदेश भर में रिकार्ड 54 जगह जंगलों में आग लगी। जिसमें 76 हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जले हैं। वहीं अब तक 146 लोगों के खिलाफ प्रदेश भर में जंगल जलाने के केस दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

 

प्रदेश में अब तक 656 हेक्टेयर जंगल जल गए हैं। जबिक सीजन में अब तक 544 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। एपीसीसीएफ फारेस्ट फायर निशांत वर्मा ने बताया कि सभी डिवीजनों व पार्कों में हाई अलर्ट किया गया है। कर्मचारियों व अधिकारियों को चौबीस घंटे फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बेहद जरूरी ना होने पर सभी की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। कंट्रोल बर्निंग सहित तमाम सुरक्षा उपाए किए जा रहे हैं।नि शांत वर्मा के अनुसार अब तक 17 लोगों को जंगलों में आग लगाने पर नामजद किया गया है। जबकि 129 मामलों में अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में केस किए गए हैं। एफएसआई से फायर अलर्ट मिलते ही तत्काल संबंधित डिवीजन के अधिकारी मौके पर जाकर आग बुझाने में जुट रहे हैं। तीन दिन पहले 24 घंटे में 52 जगह जंगल जलने का रिकार्ड आंकड़ा दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की सड़क बनी अखाड़ा ! युवक-युवतियों में जमकर मारपीट एवं बेल्ट चली तो मचा हंगामा—VIDEO वायरल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case registered against 146 people regarding forest fire in the state dehradun news forest fire in the state Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More