गाय को बचाने के प्रयास में शोर छात्र मचा रहे 15 वर्षीय छात्र को बाघ ने बनाया निवाला 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

जसपुर। ऊधमसिंहनगर के जसपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाघिन ने 15 वर्षीय कक्षा सात के एक छात्र को मार डाला। अपनी गाय को बचाने के प्रयास में छात्र ने शोर मचाया तो बाघ ने उसी पर हमला किया। घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 
भोगपुर क्षेत्र जंगली जानवरों की आवाजाही के लिए जाना जाता है। शनिवार दोपहर ग्राम सुंदरनगर भोगपुर निवासी छिंदर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अमरीक सिंह उर्फ बब्बू करीब ढाई बजे निजी स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था। इसके बाद वह तीरथनगर मंदिर के पास बंधे अपने मवेशियों को चारा डालने गया। इसी दौरान अचानक एक बाघिन ने उनकी गाय पर हमला कर दिया। अमरीक ने शोर मचाया तो बाघिन ने गाय को छोड़कर उसी पर हमला कर दिया।बाघिन उसे खींचते हुए जंगल की ओर ले गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बाघिन छात्र को छोड़कर जंगल में चली गर्ई। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अमरीक को उठाकर घर पहुंचाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर और बांह पर गहरे घाव हो गए थे। शव को देखकर परिजन बेसुध हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया तथा क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। अमरीक भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। 
 
कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 वर्षीय छात्र को बाघ ने बनाया निवाला A 15-year-old student was making noise to save a cow and was killed by a tiger Jaspur News. A 15-year-old student was making noise to save his cow and was killed by a tiger udham singh nagar news uttarakhand news अपनी गाय को बचाने के लिए शोर मचा रहा छात्र उत्तराखण्ड न्यूज ऊधमसिंहनगर न्यूज जसपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More