देर रात आग की चपेट में आने से एक जनरल स्टोर और होटल व दो वाहन जलकर राख, करोड़ों रुपये की क्षति का अनुमान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। यहां चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में केदारनाथ हाईवे से कुछ ही दूरी पर स्थित एक जनरल स्टोर और उससे सटा होटल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया।घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।

आग की सूचना पर फायर सर्विस रुद्रप्रयाग और थाना अगस्त्यमुनि की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और प्रतिष्ठान के बाहर खड़े दो वाहन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे।आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण आग के फैलने का खतरा बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत कार्य में रिन्यू जल ऊर्जा कुंड के कर्मचारियों ने भी अहम भूमिका निभाई और अपने निजी वाहनों से लगातार पानी की आपूर्ति कर आग बुझाने में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

 

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है, हालांकि जनरल स्टोर, होटल और दो वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। अनुमान है कि आर्थिक क्षति करोड़ों रुपये तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A general store a hotel Accident news and two vehicles destroyed in the blaze and two vehicles were gutted in a late-night fire causing estimated losses worth crores of rupees Millions of rupees lost in late-night fire rudraprayag news uttarakhand news आग की चपेट में आये एक जनरल स्टोर और होटल व दो वाहन जलकर राख उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज देर रात आग से हुआ करोड़ों का नुकसान रुद्रप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More