नशेड़ियों के हुड़दंग से अलग-अलग हादसों में एक युवती और युवक की मौत, तीन लोग हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नशेड़ियों के हुड़दंग से पावन पर्व होली पर अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती और युवक की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुआगंजा स्थित रिलायंस मॉल के पास दो कारों में भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत और 3 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। तो दूसरी घटना में हीरानगर केवीएम स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवती की जान चली गई। जबकि, दूसरी युवती जख्मी हो गई। जिसका जिसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे करीब खाना खाने के बाद  रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी हर्षिता अपनी फ्रेंड नव्या को उसके घर छोड़ने दुपहिया वाहन पर जा रही थी। टू-व्हीलर सवार दोनों लड़कियां जैसे ही हीरा नगर केवीएम स्कूल के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार टाटा सफारी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टाटा सफारी चालक बिल्कुल भी नहीं रुका। सड़क हादसे के बाद कार के आगे सड़क पर गंभीर रूप से घायल गिरी हर्षिता को कार चालक रौंदते हुए मौके से फरार हो गया कार के आगे पीछे पुलिस लिखा हुआ है।घटना स्थल पर वारदात के बाद इंसानियत खो चुके वाहन चालक व उसमें सवार शख्स ने घायलों को देखने के बजाय अंधाधुंध तरीके से उक्त वाहन को भगाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों के द्वारा घटना को अंजाम देकर भाग रहे वाहन का पीछा कर पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह उनके हाथ ना लगा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर एसयूवी को भी कब्जे में लिया है। देर शाम हर्षिता का अंतिम संस्कार नगर के राजपुरा स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A girl and a young man died in separate accidents due to drug addicts Accident news Haldwani news three people were injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More