छत की रेलिंग से सिर के बल नीचे सड़क पर गिरी बच्ची की देर रात उपचार के दौरान हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक बच्ची खेलते-खेलते छत की रेलिंग से सिर के बल नीचे सड़क पर गिर गई। जिसे परिजनो द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मदी मस्जिद इंद्रानगर बनभूलपुरा निवासी जाहिद पुताई ठेकेदार हैं। वह यहां अपनी दो साल की बच्ची अयात व पत्नी के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब चार बजे परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अयात खेलते हुए कमरे से बाहर निकली औरफिर रेलिंग तक पहुंच गई। रेलिंग के बीच बनी जगह से वह झांकने लगी और तभी अयात सिर के बल सीधा सड़क पर आ गिरी। उसे लहूलुहान देख चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। रात 11 बजे परिजनों ने उसे लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: died during treatment Haldwani news late at night Roof railing The girl fell from the road on the head The girl fell from the roof railing on the road and died during treatment late at night uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More