युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर : बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकली अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकाली है। बैंक में अप्रेंटिसशिप के जरिए प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है।
 
तय की गई आयु सीमा
 
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को पांच वर्ष तथा ओबीसी वर्ग के
अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
 
परीक्षा में पूछे जाएंगे 100 सवाल
 
अप्रेंटिस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 60 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। प्रश्न सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, कंप्यूटर जागरूकता और अंग्रेजी विषय से संबंधित होंगे।
 
चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा स्टाइपेंड
 
अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15 हजार रुपये का स्टाइपेंड दिय जाएगा। इससे युवाओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली की बेहतर समझ मिलने के साथ ही प्रशिक्षण के दौरान आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
 
ऐसे पूरी करें आवेदन प्रक्रिया
 
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है।
 
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
 
युवाओं में बढ़ा उत्साह
 
 
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी और प्रशिक्षण के अवसरों को लेकर युवाओं में हमेशा उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को आकर्षित कर सकती है। खास बात यह है कि 5000 पदों पर भर्ती होने से युवाओं को चयन के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 Apprentice Positions 000 Apprentice posts A Golden Opportunity for Youth: Bank of Baroda Announces Recruitment for 5 Bank of Baroda Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 employment news Recruitment for 5 अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा रोजगार समाचार

More Stories

सप्ताह विशेष

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण एवं उपचार से रोकथाम तक – डॉ. अवनीश कुमार उपाध्याय

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -आयुर्वेद दिवस पर विशेष   खबर सच है संवाददाता    जीवनशैली संबंधी विकारों में आयुर्वेद • पोषण एवं स्वास्थ्य • समन्वित चिकित्सा • योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली • समुदाय आधारित स्वास्थ्य संरक्षण   23 सितंबर (आज) 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा। इस वर्ष “Ayurveda for a Healthier Tomorrow – स्वस्थ भविष्य के […]

Read More
सप्ताह विशेष

UPI पर MDR शुल्क लगा तो क्या बदलेगा? दुकानदार और ग्राहक पर क्या होगा असर?  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है कि खास रिपोर्ट   हल्द्वानी। UPI पर MDR शुल्क को लेकर चर्चा तेज है। आखिर MDR क्या है? UPI भुगतान पर शुल्क लगाने की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है? अगर MDR लागू होता है तो इसका असर दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और आम ग्राहकों पर […]

Read More
सप्ताह विशेष

इंस्टाग्राम पर 30 लाख से अधिक लाइक्स के साथ वायरल फोटो, जिसमें फ्रूटी के लिए चश्मा लौटा दिया बंदर ने 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता बंदरों को चंचल और शरारती के रूप में जाना जाता है और इसका एक उदाहरण फिर से देखने को मिला जब एक बंदर एक व्यक्ति का चश्मा लेकर भाग गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक उल्लासित वीडियो में, एक बंदर को पौधे के पिंजरे पर हाथ […]

Read More