जसपुर। ऊधमसिंहनगर के जसपुर में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार युवक को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर से रुद्रपुर जा रही एक कार पतरामपुर चौराहे के समीप हाईवे पर अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार ने आगे जा रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय बलदेव सिंह पुत्र जस्सा सिंह निवासी मनोरथपुर और 45 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र रामकिशन सिंह निवासी बगीची जसपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अपने-अपने गांव से जसपुर आ रहे थे। सूचना पर पहुंचे एसएसआई जावेद मालिक ने लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां ईएमओ ने बाइक चालक विक्रम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक चालक बलदेव सिंह को काशीपुर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक विक्रम सिंह के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]