चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब 

ख़बर शेयर करें -
चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के चौथे दिवस उमड़ा अपार जन सैलाब  A huge crowd gathered on the fourth day of the four-day grand religious conference, Udham Singh Nagar News, Gadinegi News, grand religious conference, Shri Hari Kripa Peethadhishwar and world famous saint Swami Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj, 67th Shri Hari Prakatyotsav Day program, religious program,  उधमसिंह नगर न्यूज, गढीनेगी न्यूज, विराट धर्म सम्मेलन, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज, 67 वाँ श्री हरि प्राकट्योत्सव दिवस कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम,
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
 
गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित भक्त समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम विश्व बंधुत्व व विश्व के कल्याण की भावना रखते हैं परंतु उससे पूर्व अपनी जन्मभूमि इस भारत मां की समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हैं। हम अपने प्रति दूसरों के द्वारा किए अपराधो को क्षमा कर सकते है परंतु अपनी भारत मां के प्रति, मानवता के प्रति किये अपराधों को कदापि क्षमा नही कर सकते।
 
महाराज श्री ने कहा कि समस्त विश्व संभावित भयानक युद्घ के यन्त्रणा काल से गुज़र रहा हैं। ऐसे में हम सभी राष्ट्रवासियों को समस्त प्रकार की संकीर्णताओं व मतभेदों को त्यागकर आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बनाए रखना है राष्ट्र व समाज को विभिन्न आधारों पर तोड़ने व बाँटने की नीच कुत्सित व घृणित साजिशों को सफल नहीं होने देना है। हम सभी को आत्मअन्वेषण करना चाहिए कि राष्ट्र के उत्थान, विकास के लिए, आज़ादी को बरकरार रखने व शान्ति का साम्राज्य स्थापित करने में हमारा क्या योगदान है ? हम सभी राष्ट्रवासी ऐसा संकल्प लें कि शहीदों की कुर्बानियों को व्यर्थ न जाने दें। आज हर कोई अपने अपने अधिकार के लिए तो बहुत जागरूक है हमारा कोई विरोध नहीं परंतु हमारा कोई कर्तव्य भी है परिवार, क्षेत्र, राष्ट्र और समाज के लिए उसे भी पहुँचाने व पालन करें।
 
कहा कि सम्पूर्ण विश्व आज युद्ध की संभावनाओं के यंत्रणा काल से गुज़र रहा है हम सभी समस्त प्रकार की संकीर्णताओं और मतभेदों को त्यागकर आपसी प्रेम एकता सद्भाव व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। विश्व शांति के अग्रदूत हमारे प्यारे भारत वर्ष में आज अशांति दुर्भाग्यपूर्ण व चिंता का विषय है। हम अशांति के घटक ना बने और शांति का साम्राज्य स्थापित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे, यहाँ शांति होगी व यही से एक बार फिर से शांति का संदेश सारी दुनिया में भारत की पवित्र धरा सेही पहुँचेगा। 
 
जगद्गुरु रहा है हमारा प्यारा भारत, आज कमियां भारत में नहीं हम भारतवासियों में आयी है। विचारपूर्वक उन्हें दूर करें भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। पड़ोसी राष्ट्र को उन्होनें चेतावनी देते हुए कहा कि पाक को अपने नापाक़ इरादे बदलने चाहिए।भारत को आतंक के साये में पिछले कई दशक से अघोषित युद्ध की स्थिति में झोंक रखा है। आए दिन होने वाली घुसपैठ आतंकवादी हमले आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप चलाकर सैनिकों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करके अमानवीयता की सारी हदें तोड़ रखी है। इन नापाक़ हरकतों से बाज़ आएँ वरना हमेशा की तरह मुँह की खानी पड़ेगी। चीन को भी आगाह करते हुए कहा है कि यह भारत वर्ष तब का भारत वर्ष नहीं आज हमारी सैन्य शक्ति दुनिया में बहुत मज़बूत है  हमने कभी युद्ध नहीं चाहा हम पर हमेशा युद्ध थोपे गए भारत सर्वे भवन्तु सुखिनः व विश्व बंधुत्व का भाव रखता है पृथ्वी ही नहीं संपूर्ण ब्रह्माण्ड में शांति चाहता है। 
 
भारत जैसे पवित्र राष्ट्र में जहाँ श्रीराम, श्रीकृष्ण जैसे अवतारों ने गाय की सेवा व पूजा करके महिमा प्रतिष्ठापित की हो, वहाँ गायों की दुर्दशा व गौ हत्या शर्मनाक है, जिस पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिये! जिस देश में वर्ष में दो बार नवरात्रि व विभिन्न मांगलिक अवसरों पर कन्या पूजन किया जाता हो, वहाँ कन्या भ्रूण हत्या जैसा जघन्य अपराध निंदनीय व शर्मनाक है। घटता हुआ लिंग अनुपात भविष्य के लिए चिंता का विषय है व कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध कठोर क़ानून बनने चाहिए तथा समाज में जागृति पैदा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा आज लोग अधिकारों के लिए जागरूक हुए है अच्छी बात है लेकिन राष्ट्र व समाज के लिए अपने कर्तव्यों को भी पहचानें व पालन करें, तो और भी अच्छा होगा। समाज की विभिन्न जटिलतम समस्याओं का राजनीतिकरण न करके आपसी प्रेम मेलजोल व सौहार्दपूर्ण  वातावरण में सुलझाने का प्रयास करें। कथा प्रवचन, योग, आयुर्वेद, चिकित्सा व शिक्षा आदि का व्यवसायीकरण दुखद है। धर्म के अनुष्ठान (कथा, प्रवचन, यज्ञ, तीर्थयात्रा आदि ) तो बढे़ हैं लेकिन आचरण अपेक्षाकृत उतना नहीं बढा। जबकि धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय हैं। 
 
महाराज श्री के दर्शनार्थ व दिव्यप्रवचनों को सुनने के लिंए स्थानीय, क्षेत्रिय व दूर दराज़ से काफ़ी संख्या में भक्त जन पहुँचे। अपने धाराप्रवाह प्रवचनों से उन्होंने सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध व भाव विभोर कर दिया। सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा व ”श्रीगुरु महाराज”, “कामां के कन्हैया” व “लाठी वाले भैय्या “की जय जयकार से गूंज उठा ।
 
श्री हरि कृपा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने श्री महाराज जी का 67 किलो की गुलाब के फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मौसम सुहावना बना रहा। सुप्रसिद्ध भजन गायक टेक चंद शर्मा, नानक चंद शर्मा, गोविंद सैनी, पप्पू लहरी व नीता भटनागर ने गुरू महिमा की सुन्दर प्रस्तुतियाँ दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उत्तराखंड के लोकप्रिय नृत्य व सुन्दर प्रस्तुतियाँ भी स्कूल के बच्चों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के बाद विशाल भण्डारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें हज़ारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। 9 जून से रोज़ 2 बजे से 4 बजे तक मेडिकल कैंप भी लगाया गया। 
 
आज 67 वाँ श्री हरि प्राकट्योत्सव विश्व में 365 से भी अधिक स्थानों पर धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। सभी ने बधाई गाते हुए, नाचते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। संपूर्णं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर श्री हरि कृपा आश्रम व अन्य चैनलों पर किया गया। शासन और प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्था की।
 
परम पूज्य श्री महाराज जी के पावन अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल व भव्य शौर्य सम्मान समारोह व विराट धर्म सम्मेलन में हरि भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी । सम्पूर्ण कार्यक्रम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु उपस्थित हुए। इस बीच अनेक पूर्व मुख्यमंत्री, अनेक मंत्री, पूर्व मंत्री, अनेक सांसद व विधायक, पूर्व सांसद व विधायक, भाजपा व कांग्रेस के बड़ी संख्या में प्रमुख राजनेता, अनेक न्यायाधीश व अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग श्री महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे। आज भी विशाल भक्तों की भीड़ के साथ पूर्व पूर्व राज्य मंत्री ज्योति शाह, पूर्व राज्य मंत्री दुर्गापाल, विधायक जसपुर आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व चेयरमैन भगीरथ चौधरी, कश्मीर सिंह, राज गुम्बर, इत्यादि भी उपस्थित रहे। अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, शहीद परिवार, बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी व पूर्व सैनिक, देश व विश्व के अनेक सुप्रसिद्ध डाक्टर, बड़ी संख्या में पत्रकार भी उपस्थित रहे। निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाय। सुप्रसिद्ध भजन गायकों के भजन, कलाकारों व बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भाव विभोर कर दिया।
 
महाराज जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रधानमंत्री, महामहिम राष्ट्रपति अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपालों, देश के प्रसिद्ध संतों की शुभकामनाएं व बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिना रजिस्ट्रेशन होटल के एक कमरे में ठहरे थे अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती, हंगामे के बाद पूछताछ के लिए थाने ले गईं पुलिस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 67 वाँ श्री हरि प्राकट्योत्सव दिवस कार्यक्रम 67th Shri Hari Prakatyotsav Day program A huge crowd gathered on the fourth day of the four-day grand religious conference Gadinegi news grand religious conference religious program Shri Hari Kripa Peethadhishwar and world famous saint Swami Hari Chaitanya Puri Ji Maharaj udham singh nagar news उधमसिंह नगर न्यूज गढीनेगी न्यूज धार्मिक कार्यक्रम विराट धर्म सम्मेलन श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज

More Stories

शिक्षा-आध्यात्म

वंदे मातरम-जय हिंंद व भारत माता की जय के साथ देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा में गूंजा हरि नाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज के सानिध्य में हो रहे “पावन जन्मोत्सव ” के उपलक्ष में चार दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन के तीसरे दिवस नगर में […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

आचरण में लाए बिना ज्ञान की बातें केवल दंभ है- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देशभर से पहुँच रहे हैं लाखों श्रद्धालु महाराज श्री के दर्शन को..   गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित […]

Read More
शिक्षा-आध्यात्म

यथासामर्थ्य जगत की सेवा, स्वंय की खोज व परमात्मा से प्रेम करें- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा धर्म इतना सरल नहीं है जितना हमने उसे […]

Read More