मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रहे ब्यक्ति को बाघ ने हमला कर उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। यहां गुलदार ने एक व्यक्ति को उस समय हमला कर मौत के घाट उतार दिया जब वह मँदिर से पूजा अर्चना कर लौट रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग और विधायक के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों की मांग थी कि लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए तत्काल गुलदार को शूट करने की अनुमति दी जाए, ताकि लोगों की जान बच सके। 

क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं और कई बार इसकी सूचना विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कदम उठाए जाते तो आज यह दुखद घटना नहीं होती। लगातार बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं और गांव में शाम ढलते ही लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

जानकारी के अनुसार गजल्ट गांव निवासी राजेंद्र नौटियाल (45) रोजाना की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। वापसी मे लौटते समय जंगल के रास्ते पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। राजेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने गांव में पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों को घेर लिया और ग्रामीण भवन के एक कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने मौके पर डीएफओ तथा डीएम को बुलाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक भी क्षेत्र से नदारद रहते हैं और उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है।

ग्रामीणों की मांग है कि लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए तत्काल गुलदार को शूट करने की अनुमति दी जाए, ताकि लोगों की जान बच सके। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं और कई बार इसकी सूचना विभाग को दी जा चुकी है,लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

ग्रामीणों ने बताया कि जिस रास्ते पर आज गुलदार ने हमला किया है, उसी रास्ते से रोजाना गांव के स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी मार्ग से गुजरते हैं,उन्हें डर है कि गुलदार किसी और पर भी हमला कर सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के डर से महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। रात तो दूर, दिन में भी सुनसान क्षेत्र में जाना जोखिम भरा हो गया है।वन विभाग का कहना है कि घटना स्थल के आसपास पिंजरा लगाया जाएगा। स्थिति पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

पौड़ी मे गुलदारों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। 3 दिसंबर को कोट ब्लॉक में आंगनवाड़ी से लौट रहे 4 साल के बच्चे पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया था जिससे बच्चा घायल हो गया था। इससे पहले भी 20 नवंबर को पौड़ी के निकट कोटी गांव में गुलदार ने एक महिला को निवाला बनाया था। एक दिन बाद ही ढांढरी गांव में भी बुजुर्ग महिला को गुलदार ने हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया था। वहीं कई क्षेत्रों मे भालू भी सक्रिय हैं और कई लोगों पर जान लेवा हमला कर चुके है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A man returning from a temple after offering prayers was attacked and killed by a tiger Pauri news the tiger made a man its prey uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पौड़ी न्यूज बाघ ने ब्यक्ति को बनाया निवाला बाघ ने हमला कर उतारा मौत के घाट मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रहा ब्यक्ति

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More