नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से उसके ममेरे ससुर और साथियों ने ठग ली लाखों रुपये की रकम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
काशीपुर। पहले शिक्षा विभाग और फिर वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से उसके ममेरे ससुर और उसके साथियों ने लाखों रुपये की रकम ठग ली। पीड़ित की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
 
गांव भरतपुर कुंडा निवासी संजीव कुमार ने कुंडा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके ममेरे ससुर गांव श्यामपुर निवासी भूदेव उर्फ भोला पुत्र रामौतार ने उसे डीएलएड के बाद ट्रेनिंग कराकर किसी प्राइमरी स्कूल में शिक्षक की नौकरी लगवाने की बात कही। भूदेव ने उससे 3 लाख 60 हजार रुपये और दो लाख रुपये का एक चेक भी ले लिया, लेकिन उसे डीएलएड नहीं कराया। वर्ष 2022 में उसका एक्सीडेंट हो गया। ठीक होने पर 15 मार्च 2024 को भूदेव ने उसे टांडा उज्जैन में बुलाया और गांव भगवंतपुर निवासी विक्की चोटियाल से मिलवाया। उन्होंने तीन लाख का खर्च बताकर वन विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही। विक्की ने उसे चिड़ियापुर, जिला हरिद्वार ले जाकर विवेक तरार से मिलवाया। विवेक ने खुद को विभाग में कमिश्नर बताते हुए प्रदेश में आचार संहिता के चलते बैक डेट में ज्वाइनिंग कराने की बात कही और उससे 3 लाख रुपये ले लिए। 17 जुलाई 2024 को भूदेव व विक्की के साथ जाकर उसने 1.5 लाख रुपये विवेक के परिचित एक व्यक्ति को दे दिए।इस व्यक्ति को आरोपियों ने जंगलात में टीआई बताया। इसके बाद उससे दो लाख रुपये की और मांग की गई। आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A man was cheated of lakhs of rupees by his cousin father-in-law and his associates on the pretext of getting him a job his cousin father-in-law and his associates cheated him of lakhs of rupees kashipur news On the pretext of getting him a job on the pretext of getting him a job. Cheating in the name of udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More