देर रात विष्णु घाट चौक के पास तीन दुकानों में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के विष्णु घाट चौक के पास तीन खाने-पीने की दुकानों में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण एक छोटा एलपीजी सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। देर रात लगभग एक बजे दुकानों से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सिलेंडर फटते ही आग और भी भयावह हो गई। संकरी गलियों के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को मौके तक पहुंचने में मुश्किल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

सिलेंडर फटने के कारण आग ने पास के होटल हरि निवास और राज होटल के दूसरे तल तक लपटें फैला दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। फायर टीम ने नजदीकी होटलों में रुके यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दुकानों में रखे चार अन्य सिलेंडरों को भी सुरक्षित बाहर किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मायापुर यूनिट से आई फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास की दुकानों और होटलों में फैलने से रोक दिया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि बाजार में संकरी गलियों के कारण बड़ी गाड़ियों को लेकर पहुंचना चुनौतीपूर्ण था, फिर भी टीम ने आग पर समय रहते नियंत्रण पाया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a major accident was averted accident due to fire haridwar news late night a massive fire broke out in three shops Late night a massive fire broke out in three shops near Vishnu Ghat Chowk uttarakhand news Vishnu Ghat Chowk आग से दुर्घटना उत्तराखण्ड न्यूज देर रात तीन दुकानों में लगी भीषण आग विष्णु घाट चौक हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More