खनन सामग्री से लदे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक ब्यक्ति की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
शक्तिफार्म। यहां रविवार (आज) खनन सामग्री से लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने टैगोर नगर निवासी ब्यक्ति (सागर मंडल) को कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब सागर सड़क पार कर रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सागर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
 
 
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल भी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रुका तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को शांत करने की कोशिशें की जा रही हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A person died after being hit by a high speed dumper loaded with mining material Accident news angry people blocked the road and protested blocked the road crushed a person High speed dumper loaded with mining material local people protested Shakti Farm News udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More