मसूरी मार्ग पर बाटा घाट के पास गहरी खाई में गिरने से एक ब्यक्ति की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। यहां मसूरी मार्ग पर बाटा घाट के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) टीम ने त्वरित कार्रवाई की, लेकिन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल (आज) जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि मसूरी मार्ग पर बाटा घाट केपास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।सूचनापर एसडीआरएफ की टीम अतिरिक्त उपनिरीक्षक मुकेश रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने रोप की मदद से 300 मीटर गहरी खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुंच बनाई। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ ने मृतक के शव को बॉडी बैग में रखकर स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला और उसे जिला पुलिस को सौंप दिया। मृतक की पहचान मसूरी के लंढोर कैंट के मलिंगार निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद आरिफ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A person died after falling into a deep gorge near Bata Ghat on Mussoorie road dehradun news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More