लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान एक खड़ी कार में अचानक लगी आग, ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्यवाही से टला बड़ा हादसा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान एक खड़ी कार में अचानक आग लगने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। हालांकि मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर चंद्राचार्य व्यापार मंडल द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी लोहड़ी का आयोजन किया गया था। व्यापारी व स्थानीय लोग लोहड़ी जलाकर उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान लोहड़ी की आग से निकली चिंगारी पास में खड़ी कार तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते कार आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें उठते ही कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

सूचना मिलते ही मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक कर्मियों ने आसपास की दुकानों से अग्निशामक यंत्र मंगवाए और व्यापारियों के सहयोग से पानी की बाल्टियों के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक काबू किया गया, जिससे पास में खड़े अन्य वाहनों और दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

 

स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल से महज कुछ मिनट की दूरी पर फायर ब्रिगेड कार्यालय होने के बावजूद दमकल विभाग की टीम करीब 20 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था और आग पर नियंत्रण पाया जा चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि ट्रैफिक पुलिस समय पर सक्रियता नहीं दिखाती, तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार ने बताया कि लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान कार में आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह लोहड़ी की चिंगारी मानी जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a parked car suddenly caught fire; a major accident was averted thanks to the swift action of the traffic police Accident news During the Lohri celebrations haridwar news Lohri program major accident averted parked car catches fire swift action by traffic police uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक खड़ी कार में अचानक लगी आग टला बड़ा हादसा ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्यवाही दुर्घटना न्यूज लोहड़ी कार्यक्रम हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More